फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Storm blew the roof of a government school

आंधी में उड़ गई सरकारी स्कूल की छत

Wed, 25 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 25 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Storm blew the roof of a government school
स्कूल - फोटो : demo pics

कोटरंका शिक्षा जोन के एक सरकारी मिडिल स्कूल की छत सोमवार की रात आई तेज आंधी में उड़ गई। इसके चलते बच्चों को खुले में पढ़ाई करनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश से पहले तेज आंधी ने कोटरंका तहसील के कई इलाकों में कहर बरपाया। तहसील के फगोली क्षेत्र स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की टिन की छत भी इसकी भेंट चढ़ गई। यह उखड़कर दूर जा गिरी। मंगलवार को सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्होंने स्कूल को बिना छत का पाया।

विज्ञापन


इसके चलते बच्चों को पूरे दिन खुले बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ी। बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षा विभग के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि स्कूल भवन की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई थी। बारिश होने में छत से पानी टपकता है। कमरों में पानी भर जाता था। कई वर्ष पहले डाली की टिन की चादरों सड़कर पुरानी हो चुकी थीं। गर्मी के चलते बच्चे खुले आसमान के नीचे बैठ कर पढ़ाई नहीं कर सकते।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने शिक्षा विभाग से अपील की कि स्कूल में नई टिन डाली जाए।  इस संबंध में जेडईओ कोटरंका सलाह मोहम्मद ने बताया कि विभाग को नई चादरें डालने के लिए फंड उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया है। जल्द ही नई चादरें डालने के साथ मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed