फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   sport

कलाल टीम ने जीत हासिल की

विज्ञापन
sport
भारतीय सेना और स्थानीय युवाओ के बीच खेला गया फुटबॉल मैच
नौशेरा। सेना और युवाओं के बीच संबंध बढ़ाने के लिए शनिवार को कलाल मैदान में फुटबाल मैच खेला गया। यह मैच एकता की भावना को मजबूत करने और फिट इंडिया को बढ़ावा देने के लिए खेला गया। दर्शकों की तालियों ने खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

युवाओं और ग्रामीणों ने सेनाका आभार जताया। कलाल और मैंगियोट की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। कलाल टीम को मैच का विजेता घोषित किया गया। मैंगियोट टीम उप विजेता रहे। मैच में सरपंच रमेश चंद्र ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से सेना ने ऑल जम्मू-कश्मीर शतरंज एसोसिएशन (एजेकेए) द्वारा आयोजित 44 वें शतरंज ओलंपियाड के फाइनलिस्ट, बरेरी गांव निवासी शतरंज खिलाड़ी मिस पीहू भारद्वाज को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीहू भारद्वाज नौशेरा क्षेत्र की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 44वें शतरंज ओलंपियाड चयन टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला। पीहू भारद्वाज ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और माता-पिता का समर्थन है। पीहू के माता-पिता ने अपनी बेटी को लक्ष्य हासिल करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed