नौशेरा। इंटर स्कूल जोनल स्तर की वार्षिक प्रतियोगिता लड़कियों की वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो ऑन ट्रेल बेस ज़ोन ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। गुलजार अहमद जेडपीईओ की देखरेख में प्रतियोगिता में पहले फेस ब्लॉक में किला दरहल ने 18 सितंबर को 82 लड़कों 61 लड़कियों के साथ टूर्नामेंट पूरा किया।
दूसरे सत्र में नौशेरा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के 92 लड़कों, 66 लड़कियों ने भाग लिया। दोनों ब्लॉकों के 301 भागीदारी के साथ ट्रेल बेस पर पूरा किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन राकेश कुमार गुप्ता जेडईपीओ और उप प्रधानाचार्य ने किया। जोन नौशेरा से विजेता टीमें 23 और 24 सितंबर को हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेरी में इंटर जोनल में भाग लेंगी। मैचों का संचालन शारीरिक शिक्षक रंगीत सिंह, गुरमीत सिंह, रागेश कुमार, कुलदीप सिंह, अट्टमजीत सिंह, रोमी कुमार, सूरज कुमार करवाया गया।