{"_id":"65e23c297fafc45cac0e8fd5","slug":"snowfall-in-rajori-rajouri-news-c-272-1-raj1001-101616-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी के ऊंचाई वाले गांवों में 6 से 8 इंच तक हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी के ऊंचाई वाले गांवों में 6 से 8 इंच तक हिमपात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के मैदानी इलाकों में बारिश और पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। पहाड़ी इलाकों बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी में सुबह से हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कई ऊंचाई वाले गांवों में 6 से 8 इंच और कहीं कम हिमपात हुआ है। रुक-रुक का यह सिलसिला जारी है, जिसके चलते पूरा जिला ठंड की आगोश में है।
वीरवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि मैदानी इलाकों में रात भर तेज हवाएं चलती रहीं। बीच-बीच रुक कर हल्की बारिश होती रही। सुबह फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड बढ़ने से लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी बीच बिजली कटौती लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है। राजोरी शहर और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में दिन भर बिजली आती-जाती रही।