{"_id":"695d7e7eb6b85f054200e62c","slug":"snowfall-in-poonchh-rajouri-news-c-165-1-sjam1004-105314-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पीर की गली में फिर बर्फबारी, बीआरओ ने रोका बर्फ हटाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पीर की गली में फिर बर्फबारी, बीआरओ ने रोका बर्फ हटाने का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बर्फबारी के बाद से बंद है यातायात
पुंछ। पुंछ जिले की तरफ से बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने मंगलवार को मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया। मशीनें बर्फ हटाते हुए पीर की गली तक पहुंचीं तो फिर हल्की बर्फबारी होने लगी। इससे बीआरओ को काम रोकना पड़ा। देर शाम को अच्छी खासी बर्फबारी हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को हुई बर्फबारी के चलते मुगल रोड को यातायात के लिए तीन दिन बाद बंद कर दिया गया था। इसके उपरांत मंगलवार को मौसम साफ होते ही बीआरओ के ओसी मुगल रोड की देखरेख में बर्फ हटाने शुरू किया गया। शाम तक मशीनें बर्फ हटाते हुए पीर की गली तक पहुंच गईं। इस दौरान फिर से बर्फबारी शुरू हो जाने से मशीनें वापस पोशाना लौट आईं। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि रात में ज्यादा बर्फबारी न हुई तो बुधवार को सुबह फिर बर्फ हटाने का अभियान चलाया जाएगा। संवाद