फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   snoe fall

मूसलाधार बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी ने बढ़ाई दिक्कतें

विज्ञापन
snoe fall
राजोरी के पहाड़ी इलाकों मे हुई बर्फ़बारी।
राजोरी। सोमवार की मध्य रात्रि को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला और पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला मंगलवार शाम तक जारी रहा। राजोरी शहर और आसपास के इलाकों व जिले के अन्य मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नालियों का पानी सड़कों पर बहने से लोगों के कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते ठंड में भी कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। उधर जिले के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन

जिले के बुद्धल, कंडी, दरहाल, थन्नामंडी आदि पहाड़ी तहसील के पीर पंजाल के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। उधर बारिश और बर्फबारी के चलते जहां एक तरफ लोगों को कड़ाके की ठंड ने हाल बेहाल कर रखा है तो दूसरी ओर बिजली गुल होने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से भी लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेने से भी काम नहीं चल रहा है और घरों में ही दुबके रहना पड़ रहा है। वहीं ताजा बर्फबारी व बारिश के चलते जिले की तहसील हेडक्वार्टर को जोड़ने वाले कई अंदरूनी सड़कों पर फिसलन है, जिसके चलते यातायात ठप है। गांव में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटरंका सब डिवीजन के खवास, बड्डाल, ढेलेरी, गुणदा, गदयोग, बुद्धल तहसील के गब्बर, बथान, तरगाई आधी सड़क मार्ग पर यातायात ठप है और गांव में लोग परेशानी झेल रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी था।
विज्ञापन

------------------
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रही। इस कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ तेज हवा के चलने के कारण अधिकतर क्षेत्रों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान में आई गिरावट के कारण क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप ओर बढ़ गया है। इससे मंगलवार को दिनभर सर्दी तथा बारिश से बचने के लिए लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। मूसलाधार बारिश के दिनभर जारी रहने के कारण बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा और लोग बाजारों में पहुंचे, जिन्हें कोई जरूरी काम था। बारिश के जारी रहने के कारण सुंदरबनी नगर के दुकानदारों को दूसरे दिन भी मंदी का सामना करना पड़ा और बाजारों में ग्राहकों की कमी को देखते हुए दुकानदारों ने भी जल्द ही दुकानों को बंद कर घरों की ओर रुख कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed