{"_id":"6262f18a39616829744d1f27","slug":"security-rajouri-news-jmu2583605175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के सुनजवा में आतंकी हमले के बाद राजोरी में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के सुनजवा में आतंकी हमले के बाद राजोरी में हाई अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जम्मू के सुंजवां में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद राजोरी में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्कता बढ़ानी पड़ गई है।
वैसे तो कुछ दिन पहले कोटरंका में हुए संदिग्ध विस्फोट के बाद ही राजोरी में सतर्कता बढ़ा दी गई थी, लेकिन शुक्रवार को जम्मू में हुए हमले के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तालमेल बढ़ाने के साथ-साथ सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने पहले से अधिक सतर्कता बरतते हुए जहां एक तरफ जम्मू-राजोेरी हाईवे पर कई जगह विशेष नाके लगाए वहीं दूसरी ओर राजोेरी के नियंत्रण रेखा से जुड़ने वाले गांवों में भी गश्त बढ़ा दी। किसी भी नियंत्रण रेखा से राजोरी हेड क्वार्टर में जोड़ने वाली सड़क पर विशेष नाके लगा कर लोगों की जांच की जा रही है। इतना ही नहीं शहर में दाखिल होने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है और बाइक अन्य निजी वाहनों पर घूमने वालों को भी जांच करने के बाद ही यहां वहां आने दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले के विभिन्न नियंत्रण रेखा पर भी सेना ने भी पहले से अधिक अलर्ट जारी किया है और सेना नियंत्रण रेखा के उस पार हो रही हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाये हुए है।
याद रहे कि राजोरी के कोटरंका का में कुछ दिन पहले संदिग्ध विस्फोट हुआ था, जिसमें उत्तर प्रदेश के एटा निवासी दंपति घायल हुए थे। उसके पहले पिछले माह भी कोटरंका में दो संदिग्ध विस्फोट हुए थे, जिनको लेकर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।