{"_id":"671ac2f2d614f066ea020fa4","slug":"security-in-rajoury-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103051-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में सतर्कता बढ़ाई, कई जगह विशेष नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में सतर्कता बढ़ाई, कई जगह विशेष नाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसएसपी रणदीप कुमार ने खुद संभाला चेकिंग का मोर्चा
- हर वाहन और राहगीर की ली जा रही तलाशी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर के कुछ संवेदनशील स्थानों पर वीरवार देर शाम करीब आठ बजे पुलिस ने विशेष नाके लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी। गुजरने वाले हर वाहन की गहन जांच-पड़ताल की गई। राहगीरों व चालकों के पहचानपत्र भी चेक किए गए। एसएसपी रणदीप कुमार खुद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गांदरबल में आतंकी हमले के मद्देनजर और त्योहारी सीजन के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई है। विशेष नाके लगाए गए हैं, ताकि किसी भी घटना को पहले से ही रोक लिया जाए। कोशिश है कि राजोरी में ऐसे स्थान, जहां से अक्सर भीड़भाड़ रहती और अधिक वाहनों का गुजरना होता है, वहां पर विशेष नाके लगाकर चेकिंग की जाए। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल, विशेष नाके के दौरान देखा जा रहा है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को पकड़ा जा सकता। यह भी देखा गया कि कुछ नाबालिग वाहन चला रहे हैं और इसको लेकर कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।