{"_id":"6a55e994632ef8ce9b0ae512","slug":"search-operation-launched-for-two-suspected-terrorists-in-rajouri-jammu-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: CCTV फुटेज के बाद राजोरी में बढ़ी हलचल, दो संदिग्ध आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: CCTV फुटेज के बाद राजोरी में बढ़ी हलचल, दो संदिग्ध आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी
Tue, 14 Jul 2026 01:17 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:17 PM IST
सार
राजोरी के थानामंडी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि सामने आने के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में दो संदिग्ध आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। थानामंडी क्षेत्र के कुछ गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों की सड़क पार करते हुए गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
Trending Videos
सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीमें भंगाई, हसप्लोट, करयोट, कोपरा टॉप और आसपास के जंगलों से सटे इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्धों का पता लगाने के लिए पूरे क्षेत्र में सघन जांच की जा रही है।