फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   search operation in rajauri

Rajouri News: राजोरी के अड़गी दलहौड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद

Sat, 17 Aug 2024 06:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sat, 17 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
search operation in rajauri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। राजोेरी के अड़गी दलहौड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद की। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शुक्रवार को इलाके में कुछ लोगों ने दोपहर बाद कोई संदिग्ध गतिविधि देखी थी।

सुरक्षाबलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान क्षेत्र में बहने वाले नाले के किनारे से सुरक्षाबलों को 31 गिलाटिन स्टीक्स, एक पुराना मॉर्टर शेल और कुछ ग्लोव्स मिले हैं। वहीं विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके की घेराबंदी जारी थी और सुबह होते ही एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि वह कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed