फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   road

सड़क की खस्ता हालत को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन

विज्ञापन
road
डीसी ने नौशेरा, सुंदरबनी में राजमार्ग परियोजना कार्य की समीक्षा की - फोटो : RAJOURI
राजोरी। राजोरी-थन्नामंडी सड़क मार्ग की जर्जर हालत के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क मार्ग जाम कर दिया और उसकी मरम्मत की मांग को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो जिला मुख्यालय पर लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। स्थानीय निवासी अकबर खान, बशीर अहमद, मोहम्मद शफी ने कहा कि हल्की बारिश होने पर क्षतिग्रस्त सड़क पर पानी भर जाता है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बावजूद भी सड़क मरम्मत नहीं हुई। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है और आलम यह है कि यहां वाहनों का चलना तो दूर लोगों का पैदल चल पाना भी संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि सड़क से गंदा पानी उनकी दुकानों और मकानों में घुस जाता है, जिस से भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं करीब 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद मौक़े पर पहुंचे एसएचओ फरीद अहमद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। तत्काल ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने राजमार्ग परियोजना कार्य की समीक्षा की
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने कलेक्टर डिफेंस सलीम कुरैशी के साथ शुक्रवार को राजोरी-जम्मू राजमार्ग को चौड़ा करने की परियोजना के काम की समीक्षा की। उपायुक्त ने जिले के नौशेरा और सुंदरबनी उपमंडल में काम कर रहे राजमार्ग खंड का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी एवं बीआरओ के अधिकारियों को परियोजना पर सर्वोत्तम गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों को न्यूनतम कठिनाइयों के लिए मौजूदा सड़क के भाग और नवनिर्मित सतह दोनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए कहा। उपायुक्त ने हाईवे पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए। इस परियोजना से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर उपायुक्त राजोेरी ने अपने दौरे के दौरान चर्चा की और इस परियोजना से संबंधित सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए भी कहा।
बनपूरी जोगीनाला सड़क की जर्जर होने से लोग परेशान
सुंदरबनी। गांव बनपूरी से जोगीनाला जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद विभाग की तरफ से सड़क को पक्का नहीं किया गया। इस कारण अब उक्त मार्ग पर वाहनों के ले जाने में भारी परेशानियां हो रही हैं।
उक्त मार्ग पर सफर करने वाले जोगीनाला खब्बल के ग्रामीण ओम प्रकाश, सतपाल, राजेंद्र शर्मा, नरेश कुमार, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि दो दशक पूर्व बनपूरी से जोगीनाला तक सड़क का निर्माण कार्य बीएडीपी योजना के तहत शुरू कराया गया था, लेकिन दो वर्ष का समय बीतने के बाद भी हालत यह है कि सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि बनपूरी से जोगीनाला तक सड़क को पक्का कर लोगों को परेशानियों से निजात दिलाई जाए।

बगनोटी श्मशान घाट सड़क बनाए जाने से लोगों को राहत
नौशेरा। पंचायत गांव बगनोटी में श्मशान घाट जाने वाली सड़क की मरम्मत किए जाने की काफी समय से मांग की जा रही थी। इस सड़क पर बडे़-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों को परेशानियां हो रही थीं। गांव वासियों की परेशानियों को देखते हुए डीडीसी सदस्य संगीता शर्मा ने दस लाख रुपये सीडी फंड से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed