फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Review of progress of Jal Jeevan Mission in Rajori, 143 out of 351 tasks completed

Rajouri News: राजोरी में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, 351 में से 143 कार्य पूरे

Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Review of progress of Jal Jeevan Mission in Rajori, 143 out of 351 tasks completed
राजोरी। मिशन निदेशक खुर्शीद अहमद शाह ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जल शक्ति विभाग, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार जिले में 298 जल जीवन मिशन योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें 183 राजोरी और 115 नौशेरा डिवीजन के लिए हैं। अब तक 351 स्वीकृत कार्यों में से 143 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। मिशन निदेशक ने विभागों को समय पर कार्य पूरा करने और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से डग वेल, बोरवेल, आरएसएफपी, ओएचटी, एसएसएफपी और पाइप नेटवर्क जैसे जल संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा की और मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग जम्मू विकास शर्मा, एसई जल शक्ति विभाग ताज चौधरी, एसई जल शक्ति मैकेनिकल बोध राज भगत, ईएक्सईएन जल शक्ति राजोेरी अश्विनी शर्मा, ईएक्सईएन जल शक्ति नौशेरा गोपाल कृष्ण शर्मा, ईएक्सईएन पीडीडी राजोेरी मोहम्मद राशिद, ईएक्सईएन पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) राजोेरी सरदार खान, ईएक्सईएन ग्राउंड और ड्रिलिंग डिवीजन जम्मू राकेश भट्टी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed