फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Ravan Dahan in PHE Ground

विवाद पर विराम, पीएचई ग्राउंड में होगा रावण दहन

Fri, 03 Oct 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Fri, 03 Oct 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ravan Dahan in PHE Ground

दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन को लेकर पिछले दो दिन से चल रहे विवाद पर विराम लग गया है। जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवादित जमीन पर धारा 145 लगा दी। इससे जमीन पर अब किसी पक्ष का भी हक नहीं रह गया। यहां तक की सरकार का भी इस पर कोई हक नहीं। यह मामला अब कोर्ट पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी अशोक अत्री के आवास पर दो घंटे चली बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें राजोरी के उपायुक्त जतिंदर कुमार सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सलीम मलिक, एएसपी शिवदेव सिंह, भाजपा के जिला प्रधान भारत भूषण वैद्य, जवाहर नगर व्यापार मंडल के प्रधान मिंटा साहनी सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बतातें चले कि बुधवार को एक समुदाय के दो लोगों ने जवाहर नगर के व्यापार मंडल को कहा था कि दशहरा ग्राउंड पर वह दशहरा नहीं मनाएं। इसे लेकर बवाल मच गया था। इसके बाद वीरवार को दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। पहले जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद व्यापार मंडल जवाहर, शिव मंदिर कमेटी, हिंदू संगठनों की बैठक हुई। दोनों ही तरफ से अपने-अपने स्तर पर की गई बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। मामला गरमाता देख जिला प्रशासन ने शाम 6 बजे बैठक बुलाई।


इसमें दो घंटे तक बातचीत करने के बाद दोनों तरफ से सहमति होने पर विवादित जमीन पर धारा 145 लगा दी गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पीएचई विभाग के ग्राउंड पर लोग रावण दहन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed