{"_id":"bfa2a8a16a5ce21cef97fe8f366a3816","slug":"raped-accused-captured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार का आरोपी भगोड़ा 11 साल बाद धरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार का आरोपी भगोड़ा 11 साल बाद धरा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
वीरवार को राजोरी पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के मुताबिक शहर के फतेहपुर क्षेत्र का निवासी युवक रियाज अहमद पुत्र अब्दुल रशीद पिछले करीब 11 वर्ष से पुलिस से भागता फिर रहा था।
विज्ञापन
उसके खिलाफ वर्ष 2004 में राजोरी पुलिस थाने में बलात्कार, साजिश और अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। राजोरी पुलिस थाने के एसएचओ चमन गोरखा ने डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी की अगुवाई में एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की व भगोड़े को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन