फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, tourism summit

Rajouri News: पीर पंजाल में धार्मिक, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 30 Oct 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 30 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
rajouri, tourism summit
डीसी की अध्यक्षता में हुआ मैगा पर्यटन सम्मेल, बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। पीर पंजाल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिनके दोहन के लिए प्रशासन कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को मेगा पर्यटन सम्मेलन का अयोजन डीसी विकास कुंडल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पीर पंजाल में धार्मिक, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाई गई।


डीसी ने प्रमुख हितधारकों और उत्साही प्रतिभागियों से इस सुरम्य क्षेत्र में पर्यटन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने विभिन्न दृष्टिकोण को साझा किया। साथ ही ऐसे क्षेत्रों पर चर्चा की गई, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सम्मलेन में पर्यटन और बढ़ावा देने के लिए सुझाव भी दिए गए। डीसी ने मौजूद पर्यटन संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को स्थानीय अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने में पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट किया। नौकरियों के सृजन की सुविधा प्रदान करके, आजीविका का समर्थन करके और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देकर, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पर्यटन क्षेत्र केवल आगंतुकों को आकर्षित करने के बारे में नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के बारे में भी है कि लाभ स्थानीय आबादी तक पहुंचे।
विज्ञापन



प्रतिभा को निखारने के लिए हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
इस मौके पर युवा प्रतिभा को निखारने और युवाओं में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारा आदि विषयों पर चित्र बना कर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed