फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, sunderbani, police publice meeting

माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : एसपी

Thu, 21 Dec 2023 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Thu, 21 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
rajouri, sunderbani, police publice meeting
सुंदरबनी के कांगड़ी गांव में हुई पुलिस-पब्लिक बैठक में कई मुद्दों पर मंथन
विज्ञापन

अपराध पर लगाम लगाने के लिए जनता से सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। एसपी नौशेरा मोहम्मद रफी गिरी ने कहा कि प्रदेश सहित सुंदरबनी में माहौल को खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अमन की बहाली के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसलिए अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जनता पुलिस का सहयोग करे। यह अपील उन्होंने बुधवार को सुंदरबनी के कांगड़ी गांव में आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस व जनता के बीच दूरी कम करने व आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस-पब्लिक का आयोजन हुआ है। स्थानीय निवासी राम कृष्ण ने एसपी मोहम्मद रफी व एसएचओ सुंदरबनी राजेश जसरोटिया को बताया कि यहां लोग मिलजुल कर रहते हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग पुलिस का सहयोग करते हैं। लेकिन मवेशी तस्करी रोकने के लिए विशेष नाके लगा कर उचित कार्रवाई की जाए। लोगों को आपसी तालमेल बढ़ाने व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बिना जनता के सहयोग से पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकती है। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि वह बुरी संगत से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed