{"_id":"653ebf53dd039fe7210d11c7","slug":"rajouri-short-sarkit-fire-rajouri-news-c-272-1-raj1001-815-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, सामान राख
Mon, 30 Oct 2023 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
राजोरी के दरहाल में मध्य रात्रि को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी के दरहाल गांव में शनिवार रात को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किराने की दुकान में रखा सामान राख हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। यह घटना दरहाल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है।
यह दुकान मोहम्मद शब्बीर की थी। वह रात में दुकान बंद करके घर पर चले गए थे। मध्य रात्रि में शॉर्ट सर्किट से दुकान में भयंकर आग लग गई। लोगों की सूचना पर दुकान मालिक एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सामान राख हो चुका था। लोगों के अनुसार क्षेत्र में दमकल वाहन की सुविधा नहीं होने पर काफी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार मांग उठाने के बावजूद आजतक कोई सुध नहीं ली गई है। राजोरी से दमकल वाहन पहुंचने में दो से तीन घंटे लग जाते हैं, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है।