{"_id":"6536d8cf4dd2f6b9d7039d4a","slug":"rajouri-meeting-political-rajouri-news-c-272-1-raj1001-773-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी पुंछ में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक : पूर्व मंत्री ज़ुलीफकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी पुंछ में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक : पूर्व मंत्री ज़ुलीफकार
Tue, 24 Oct 2023 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
अयूब पहलवान के घर पहुंचकर भाई-भाभी की हत्या पर जताया अफसोस
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कोटरंका पुलिस थाने के तहत आते बगला ढोक में दंपति की निर्मम हत्या पर बुद्धल के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी जुलीफकार अली अफसोस जताने पहुंचे। उन्होंने कोटरंका स्थित दंपति के भाई अयूब पहलवान के घर का दौरा किया।
पूर्व मंत्री ने राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी होने पर चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि अमन शांति हर शहरी का सपना होता है। साल 1990 से लेकर 2005 के बीच राजोेरी पुंछ में बड़ी आतंकी घटनाएं होती रही हैं। मगर पिछले एक दशक से हालात बिल्कुल सामान्य थे और लोग अमन चैन सुख शांति का जीवन जी रहे थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले एक-डेढ़ साल से राजोेरी पुंछ में फिर से आतंकवाद को जिंदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं को कभी भी राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए और सभी को मिलकर मुकाबला करना चाहिए।