{"_id":"61f3088c539a38770f2ee02e","slug":"rajouri-jammu-kashmir-problem-corona-rajouri-news-jmu2526725163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में चार डॉक्टरों, 16 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 148 और लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में चार डॉक्टरों, 16 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 148 और लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमण से एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। वहीं बीते दो दिन में कोरोना के 148 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें चार डॉक्टर 16 स्वास्थ्य कर्मचारी और 10 सुरक्षाबल के जवान संक्रमित पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार थन्नामंडी क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिवार पीजीआई चंडीगढ़ ले गया था, जहां उपचार के दौरान उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। नए संक्रमित मामलों में मंजाकोट ब्लॉक से 42, कालाकोट से 41, नौशेरा से 14, सुंदरबनी से 15, दरहाल ब्लॉक से 29 और कंडी से पांच लोग शामिल हैं।
डीसी के निर्देश पर संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों की टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले भर में टीकाकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और विशेषकर 15 से 17 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई गई परिवर्तन निदेशालय की विशेष टीमों ने वीरवार को कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से 37750 रुपये जुर्माना वसूला है।
------
आठ और माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
राजोरी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम ने आठ नए इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। डीसी विकास कुंडल के अनुसार ख्वास ब्लॉक की गदयोग डलहौरी पंचायत, कालाकोट की पंचायत डल्ली और पंचायत खड़क, राजोरी की पंचायत ढंगरी और ठंडी कस्सी, नौशेरा की राजल और बीएसएफ यूनिट, और सुंदरबनी स्थित सीआरपीएफ यूनिट को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इन वार्डों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब इनमें रहने वाले हर व्यक्तियों की कोरोना जांच की जाएगी।