फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri jammu kashmir,incroachment

राजनगर गांव में 127 कनाल सरकारी भूमि से हटाया कब्जा

विज्ञापन
rajouri jammu kashmir,incroachment
राजोेरी। जिला प्रशासन की टीम ने कोटरंका उपमंडल क्षेत्र में 127 कनाल सरकारी जमीन से कब्जा हटाकर इसे वापस हासिल किया है। तहसीलदार कोटरंका सुमित कोहली ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि दोबारा भूमि पर कब्जा किया तो उनके खिलाफ एफआईआर कर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीसी राजेश कुमार शवन के निर्देश पर तहसीलदार सुमित कोहली के नेतृत्व में नायब तहसीलदार बुद्धल अफजल अहमद मन्हास के नेतृत्व में टीम ने गांव राजनगर (बुद्धल) में संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें जीक्यू सर्किल जावेद बाबा, पटवार हलका संबंधित मोहम्मद रफी खान, पटवारी शौकत अहमद, पटवारी मंजूर और पुलिस थाना बुद्धल की टीम शामिल रही। इस विशेष अभियान के दौरान 127 कनाल और नौ मरला सरकारी भूमि के कब्जा मुक्त किया गया, जो पिछले कई दशकों से अवैध रूप से लोगों के कब्जे में थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन का एक-एक इंच कब्जाधारियों से छुड़ाया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed