फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, health, alert, order

Rajouri News: सीमावर्ती गांवों में स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुले रखने के निर्देश, निगरानी कर रहे स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
rajouri, health, alert, order
-अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी की गोलाबारी के बाद से प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

-मेडिकल, पैरा-मेडिकल स्टाफ को उपायुक्त की अनुमति के बिना स्टेशन न छोड़ने के हैं आदेश
संवाद न्यूज़ एजेंसी

राजोरी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी के बाद प्रशासन सतर्क है। प्रदेश प्रशासन के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी 24 घंटे खुली रखने के निर्देश हैं। इसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी निगरानी रख रहे हैं। सीएमओ राजोरी डॉ. राजिंद्र कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देश के बाद से नियंत्रण रेखा के गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों को खुला रखा जा रहा है।
वहीं, नौशेरा के बीएमओ डॉ. इकबाल मालिक ने बताया कि नौशेरा स्वास्थ्य ब्लॉक के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रोें को 24 घंटे खुले रहने के निर्देश के पालन को सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की जा रही है। निर्देश के अनुसार कोई भी मेडिकल, पैरा-मेडिकल स्टाफ उपायुक्त की अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेगा। वहीं, मदर ब्लड बैंकों के साथ समन्वय में रक्त इकाइयों की पर्याप्त व्यवस्था के अलावा सभी एंबुलेंस को तैयार रहने के लिए कहा गया है। बीएमओ ने बताया कि सरकार के निर्देश हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य स्टाफ 24 घंटे काम करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, गांव ढींग के सरपंच रमेश चौधरी ने कहा कि डींग-कलाल पंचायत नियंत्रण रेखा से सटी है। 2021 से पहले पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में बहुत नुकसान हुआ था। सरकार ने किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पर्याप्त बंकरों का निर्माण किया है। वहीं, जिले में बंकरों की सफाई के अभी आधिकारिक निर्देश जारी नहीं हैं, लेकिन जानकारी के अनुसार एलओसी से सटे गांवों के लोगों ने खुद सफाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed