{"_id":"653d6aaa1f94c8f64c0aaae9","slug":"rajouri-health-administration-dc-rajouri-news-c-272-1-raj1001-811-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: डॉक्टरों के साप्ताहिक रोस्टर को सख्ती से लागू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: डॉक्टरों के साप्ताहिक रोस्टर को सख्ती से लागू करने के निर्देश
Sun, 29 Oct 2023 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने जीएमसी का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा
मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं की भी समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। डॉक्टरों के साप्ताहिक रोस्टर के बारे में प्रशासन को सूचित किया जाना चाहिए और इसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। यह निर्देश डीसी विकास कुंडल ने शनिवार को जीएमसी के दौरे के दौरान डॉक्टरों के रोस्टर की समीक्षा करते हुए दि। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न वार्डाें का दौरा कर मरीजों को दी जा रही सुविधा का भी जायजा लिया।
उन्होंने जीएमसी की कैजुअल्टी में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं ठीक से उपलब्ध करवाने और समय-समय पर वरिष्ठ डॉक्टरों की ओर से दौरा करने पर भी जोर दिया। पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग और लैब कर्मियों सहित सहायक सेवाओं के बीच रोगी-अनुकूल रवैया अपनाने के लिए कहा। मरीजों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए स्टाफ को मरीजों की भलाई को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने ऑन्कोलॉजी और नेत्र रोग वार्डों वाले नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यकारी अभियंता को किसी भी लंबित निर्माण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।