फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, education, school open

Rajouri News: राजोरी के आठ शिक्षा जोन में खुले शैक्षणिक संस्थान

Fri, 16 May 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 16 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
rajouri, education, school open
एक हफ्ते बाद स्कूलों में दिखी रौनक, छात्रों में दिखा उत्साह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम के बाद वीरवार को जिले के आठ शिक्षा जोन के शैक्षणिक संस्थान एक हफ्ते बाद फिर से खुल गए हैं। इस दौरान बच्चों में स्कूल को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
राजोरी के नियंत्रण रेखा से दूर स्थित शिक्षा जोन पीड़ी, कालाकोट, मोगला, कोटरंका, ख्वास, थन्नामंडी, लोअर हथल और दरहाल में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खुलने से लोगों और बच्चों ने राहत की सांस ली है। बुद्धल के एक छात्र मोहम्मद अयान ने बताया कि दोस्तों और शिक्षकों से मिल कर खुशी हो रही है। अब फिर से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के शिक्षक जहूर अहमद ने बताया कि प्रगति के लिए शांति बहुत जरूरी है। छात्र खुश महसूस कर रहे हैं। हर कोई समझता है कि शांति विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। भगवान के शुक्रगुजार हैं कि स्थिति में सुधार हुआ है और हम स्कूल लौट आ गए हैं। स्कूलों में फिर से रौनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाकोट निवासी साहिल कुमार ने उम्मीद जताई कि शांति कायम रहेगी। थन्नामंडी की छात्रा सेहरीश शाहीन ने कहा कि भारत-पाक तनाव ने पढ़ाई को प्रभावित किया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम का स्वागत है। चिंता सता रही थी कि अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए बहुत कम समय मिलेगा।

मोगला जोन के एक स्कूल में शिक्षक संजय कुमार ने संघर्ष विराम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि बच्चे और शिक्षक दोनों ही बहुत खुश हैं। हम बेसब्री से स्कूलों के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे थे। संघर्ष बच्चों को प्रभावित करता है, इसलिए दोनों देशों द्वारा उठाए गए ये कदम सकारात्मक दिशा में हैं। हम शांति के महत्व को समझने के लिए अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम के आभारी हैं। हम इस कदम का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed