फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, dasahra

Rajouri News: पुख्ता सुरक्षा के बीच जले रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतले

विज्ञापन
rajouri, dasahra
- राजोरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीआरपीएफ का रहा पहरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। राजोरी शहर और जवाहर नगर में दो आयोजन कर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। शहर के दशहरा ग्राउंड में 35 फुट ऊंचे पुतले खड़े किए गए। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का स्वरूप धारण कर रामलीला कमेटी के कलाकारों ने पुतलों को आग के हवाले कर सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीआरपीएफ का कड़ा पहरा रहा।

आग लगते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। परिवार के साथ आए बच्चों ने यहां खूब मस्ती की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुद्धल, कोटरंका, कालाकोट, धर्मसाल, बथुनी आदि गांवों में रावण दहन किया गया। दहन के बाद कुछ जगहों पर लोगों ने ढोल की थाप पर नाच गाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed