{"_id":"68d701394315c28228042f94","slug":"rajauri-news-vollyball-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105588-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: रामबन ने पुंछ को हराकर जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: रामबन ने पुंछ को हराकर जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब
Sun, 28 Sep 2025 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
रामबन ने राजोरी मे चल रहे अंतर-जिला संभागीय स्तरीय अंडर-14 बालक वॉलीबॉल का खिताब जीता फोटो
-राजोरी में अंतर-जिला संभाग स्तरीय अंडर-14 वर्ग के मुकाबले
राजोेरी। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से राजोेरी में आयोजित अंतर-जिला संभाग स्तरीय अंडर-14 वर्ग के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रामबन जिला विजयी रहा। रामबन ने रोमांचक फाइनल मैच में पुंछ को हराकर खिताब जीता।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट का संचालन जेडईपीओ बलजरल्लान वली मोहम्मद के मार्गदर्शन और सहयोग से किया गया जो वर्तमान में गतिविधि प्रभार संभाल रहे हैं। खेल अधिकारी कासिम ने कहा कि रामबन की जीत उनके युवा एथलीटों के समर्पण और अनुशासन के साथ-साथ उनके कोचिंग स्टाफ के रणनीतिक प्रयासों को दर्शाती है। आयोजन में पूरे संभाग की टीमों ने जौहर दिखाए।