{"_id":"8462c7cac801162b302fd19a59151ab2","slug":"quilt-shop-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजाई की दुकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 24 Nov 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नं 8 स्थित एक रजाई की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से हजारों रुपये की रजाइयां कुछ ही पलों में राख के ढेर में बदल गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम करीब 7 बजे रजाइयां बनाने वाली एक दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। जब तक दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंच कर भीषण आग पर काबू पाते, दुकान में रखी गई हजारों रुपये की रजाइयां जल चुकी थी।
विज्ञापन
दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुकान के अंदर रखी रजाइयां, कॉटन और अन्य सामान जल कर राख हो चुका था। दुकान में करीब 90 हजार तक का सामान के जलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन