फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest against goverenment

युवा नेकां ने सरकार के खिलाफ जताया रोष

Thu, 17 Dec 2015 08:31 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
protest against goverenment

यूथ नेशनल कांफ्रेंस ने सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की गुहार लगाई। जम्मू संभाग के यूथ नेकां उपाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल कादर खान की अगुवाई में विभिन्न क्षेत्रों के पंचों-सरपंचों ने डीसी से मुलाकात कर उन्हें लोगों को पेश आ रही दिक्कतों से अवगत करवाया।

विज्ञापन


डीसी को बताया कि जिले भर में लोग बिजली, पेयजल और सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। गरीब जनता को दो समय का खाना भी सही प्रकार से नहीं मिल रहा है। तीन माह से सराकरी राशन नहीं मिला है। यहां तक कि बीपीएल परिवारों को राशन महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष सितंबर माह में बाढ़ के कारण बेघर हुए सैकड़ों परिवार अभी भी खुले आसमान के नीचे टेंट लगाकर रह रहे हैं। न मुआवजा मिला और न पुनर्वास के लिए किसी की मदद की गई। सड़कों की बात हो या स्वास्थ्य सुविधाओं की,  सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कोई उपलब्धि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीसी को एक ज्ञापन सौंप कर गुहार लगाते हुए कहा कि वे सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाएं और जनता को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed