{"_id":"7f9962f7d461517a662c5587fb9fff69","slug":"police-found-the-victim-s-family-in-case-of-death-of-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत मामले में एसएसपी से मिला पीड़ित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत मामले में एसएसपी से मिला पीड़ित परिवार
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
करीब दो माह पहले शहर के ठंडी कस्सी निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो माह में भी पुलिस आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मृतक आदर्श रत्तन के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। मृतक के पिता अशोक शर्मा ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उनक बेटे को एक वाहन ने टक्कर मार मौत की नींद सुला दिया था।
विज्ञापन
दो माह बीत गए, लेकिन अभी तक पुलिस वाहन की तलाश नहीं कर पाई है। इस संबंध में एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह से ने बताया कि मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी (आईओ) को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
नया आईओ नियुक्त कर निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।