फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   poiltical

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
poiltical
भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया - फोटो : RAJOURI
राजोरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

जिला प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 1980 में भाजपा के बनने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 42 साल में पार्टी ने कई इतिहास रचे हैं। इस समय पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 25 करोड़ है। चार दशक में भाजपा ने सामाजिक दायित्वों के दायरे को अपने विस्तार के साथ-साथ बड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा समाज में गरीबों, पिछड़े, दलितों और दलितों की पार्टी के रूप में उभरी है, जिन्हें पिछली सरकारों ने हमेशा नजरअंदाज किया। उन्होंने आगे कहा कि मोदी और अमित शाह जैसे नेताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही आज भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए देश के 18 राज्यों में सत्ता में है, जिसमें 12 राज्यों में भाजपा की अपनी सरकार है। यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में बीजेपी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
सुंदरबनी। भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी के झंडे फहराए गए। सुंदरबनी में सभी चार मंडलों सुंदरबनी, कांगड़ी, स्योट तथा देवक में मंडल कार्यालयों में इकाईयों के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के झंडे फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया। डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने मुफ्त में आंखों की जांच करने तथा इलाज करने के लिए शिविर का आयोजन कराया, जिसमें नेत्र रोग विशेष डॉक्टर सुनील गुप्ता ने साढ़े तीन सौ के करीब लोगों की आंखों का इलाज करके उन्हें दवाइयां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशेरा में भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस
नौशरा। भाजपा का स्थापना दिवस नरेंद्र कुमार शर्मा चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी की देखरेख में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विवेक आनंद, सुरेंद्र आनंद, दर्शन शर्मा, सुभाष गुप्ता, चौधरी कश्मीरी लाल आदि की मौजूदगी रही।
चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा
देश के हित में काम कर जनता की सेवा की है, सबका साथ, सबका विकास, सब को साथ चले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed