{"_id":"60fdac848ebc3e580c1de1b8","slug":"poiltical-rajouri-news-jmu240209520","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की ओर से एक दिवसिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की ओर से एक दिवसिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में विफल हो गई है। महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल है।
वह रविवार को यहां कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले जनता का मुख्य समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब जनता का मुख्य समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए परिसीमन करने के नाम पर जनता को लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सुनने में आ रहा है कि सुंदरबनी को तोड़कर किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की ओर से दो प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें सुंदरबनी नौशेरा तथा कालाकोट को मिलाकर अलग जिले का दर्जा देने, दूसरा सुंदरबनी को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा देकर सुंदरबनी की जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में पंचों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मेलन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं डीडीसी उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद खान प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा तथा पूर्व विधायक अशोक कुमार शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे।