फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   PHE department performance against

पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 16 Feb 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 16 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
PHE department performance against

जिले की कोटरंका तहसील के कंडी क्षेत्र में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि करीब एक माह से उनके घरों में पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के सरपंच मनीर मिर्जा, अब्दुल रशीद, नाजुक हुसैन, रशीद अहमद, खालिक चौधरी आदि ने बताया कि एक माह से सप्लाई ठप होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष कर महिलाओं और युवतियों को बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि लोगों के घरों में नहाने और शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। उन्होंने बताया कि कई बार स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों व पीएचई विभाग को जल्द सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचई विभाग के लापरवाह रवैये के कारण ही जनता को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पीएचई विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों में सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed