{"_id":"80e699cc2f0b2e1950eb69b8b5f577a9","slug":"phe-department-performance-against-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ढांगरी ब्लाक के तहत पड़ने वाले सेवा जागीर क्षेत्र में करीब तीन माह से पीएचई सप्लाई ठप होने से लोगों में रोष है। गुस्साए लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाने के बाद भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
स्थानीय निवासी मोहम्मद असलम, मदन लाल, राकेश शर्मा, नजीर हुसैन, मोहम्मद शफी आदि ने बताया कि तीन माह से घरों में पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।
कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर सप्लाई सुचारु बनाने की अपील भी की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया।
उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पीएचई सप्लाई ठप होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि घरों में शौचालय जानेे के लिए भी पानी नहीं है। इससे विशेष कर महिलाओं और युवतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो वह सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।