{"_id":"ef6c6733f9bafbaa272bb14fe5a3020d","slug":"performed-by-citizens-for-drinking-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए नागरिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए नागरिकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 18 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
शहर के दस्सल पोठा क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने मंगलवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है। इस अवसर पर स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा व रहीम खान आदि ने बताया कि एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर सप्लाई सुचारु करने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन
लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने से उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है।
इससे विशेषकर महिलाओं और युवतियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन