फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Performance against the Department of Electrical

बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 22 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 22 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
 Performance against the Department of Electrical

जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है और कालेज विद्यार्थियों की परीक्षाओं का समय पास आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही बिजली की अघोषित कटौती भी बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में सरकारी डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने बिजली विभाग के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि 24 घंटे में केवल दो या तीन घंटे ही बिजली दी जाती है। बीए पार्ट वन के छात्र इरफान ने बताया कि  कुछ ही दिनों में पार्ट वन के विद्यार्थियों की पहले सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने वाली है, लेकिन बिजली की आंख मिचौली से उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हिन्न बट्ट ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि भीषण सर्दी में जब भी पढ़ाई करने बैठो, बिजली बंद हो जाती है। दिन भर बिजली की आंख मिचौली चलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed