फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   people protest for road

Rajouri News: सरकारी स्कूल को जाने वाली सड़क बदहाल, लोगों में रोष

Thu, 02 May 2024 05:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Thu, 02 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
people protest for road
सुंदरबनी। सुंदरबनी के गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क बदहाल होने के कारण लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि जरा सी बारिश के बाद गली में जलभराव से स्थानीय लोगों का सड़क से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी संजय कुमार, सुरेश शर्मा व रवि कुमार ने बताया कि पिछले लगभग 1-2 साले से सुंदरबनी के शक्ति संस्थान से होकर गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क में गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण स्थानीय राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगरपालिका की तरफ से या लोक निर्माण विभाग अथवा प्रशासन की तरफ से इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस कारण स्थानीय लोग दिन प्रतिदिन समस्या का सामना कर रहे हैं। लोगों ने सरकार से शक्ति संस्थान से होकर गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल को जाने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed