फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Paddy was planted as there was no drainage of water accumulated on the road

Rajouri News: सड़क पर भरे पानी की निकासी न होने पर लगा दिया धान

Tue, 10 Jun 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 10 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Paddy was planted as there was no drainage of water accumulated on the road
पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी से लोगों में रोष, आंदोलन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

राजोरी। राजोरी के दरहाल क्षेत्र में सोमवार को अजीब मामला सामने आया। स्थानीय लोगों ने दरहाल के मुख्य बाज़ार में बस अड्डे के पास भरे पानी में धान की फ़सल लगाना शुरू कर दिया।
स्थानीय निवासी मुर्तज़ा मिर्ज़ा, तबरेज़ मलिक, दिलनवाज़ मालिक आदि ने बताया कि बस अड्डे के आसपास जो घर और दुकानें हैं, उनसे निकलने वाले पानी का कोई निकास नहीं है। साथ ही जल शक्ति की पाइपें लीक करती हैं। सारा पानी सड़क पर भर जाता है। बस अड्डे की सड़क पर पानी इतना भर जाता है कि वहां पर वाहन चलाने या पैदल चलने में परेशानी आती है। संबंधित विभाग और प्रशासन ने इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी भरने से बीमारियां फैलने की चिंता भी सता रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई जावेद राणा ने बताया कि बस अड्डे की सड़क को पक्का करने, पानी की निकासी के लिए काम जारी है। लेकिन कुछ ऐसा हिस्सा है, जहां पर जल शक्ति की सप्लाई की पाइपें हैं। यदि एकदम से सारी पाइपें उखाड़ दी गईं तो लोगों को पानी की कमी झेलनी पड़ सकती है। थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन समस्या का पक्का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed