{"_id":"66834997fa5521573d0f3f1a","slug":"nursing-student-protest-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102394-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: नर्सिंग छात्रों ने जीएमसी प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: नर्सिंग छात्रों ने जीएमसी प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Tue, 02 Jul 2024 05:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
बोले - न बैठने के लिए डेस्क, न पढ़ाने के लिए स्टाफ, न लेबोरेटरी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सोमवार को जीएमसी प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे नर्सिंग विद्यार्थियों ने पहले जीएमसी के सामने सड़क पर नारेबाजी की। उन्होंने जीएमसी प्रशासन पर आरोप लगाया कि नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए जीएमसी में न तो बैठने के लिए कोई जगह है और न पढ़ाने के लिए स्टाफ।
विद्यार्थियों ने बताया कि जीएमसी प्रशासन ने दाखिला तो दे दिया, लेकिन न कोई कॉलेज स्थापित किया, न बैठने का बंदोबस्त किया और न पढ़ाने के लिए शिक्षकोें को नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछले 2 साल से हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। नर्सिंग की पढ़ाई के लिए जीएमसी मे कोई लैब तक नहीं बनाई गई है। छात्राओं ने बताया कि क्लास रूम तक नहीं है। जब तक एमबीबीएस के विद्यार्थियों की क्लास चलती है, तब तक हमें बाहर खड़े रहना पड़ता है और एमबीबीएस की क्लास खत्म होने के बाद हमें उनकी क्लास में बिठाया जाता है। इससे हमारा समय बर्बाद होता है। प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने डीसी से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत करवाया। वहीं, डीसी ओम प्रकाश भगत ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि 10 दिन के भीतर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।