फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   no problem in red zone villages of manjakote

मंजाकोट में किए गए रेड ज़ोन गांवो में नहीं है लोगों को दिक्कत पर्याप्त मात्रा में राशन मात्रा मे उपलब्ध है राशन. एडीसी राजौरी.

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
no problem in red zone villages of manjakote
राजौरी । जिले के मंजाकोट तहसील के कुछ गांवों में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद वहां रेड जोन घोषित कर दिया गया था । रेड जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में प्रशासन ने हर प्रकार की सुविधा महैया करवाई है। मंजाकोर्ट के सरोला, मंगलनाड़, गंभीर मुगला, धैर धर्रा और कोटली क्षेत्रों में रेड जोन घोषित किया गया था। वहीं कोटली निवासी मोहम्मद इलियास ने बताया कि रेड जोन घोषित किए जाने के बाद उनके क्षेत्र में किस तरह की भी आवाजाही पर पूरी रोक लगा दी गई थी लेकिन प्रशासन ने उनको आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मंगलनाढ़ निवासी कबीर ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें हर चीज उपलब्ध कराई जा रही है और फिलहाल अभी तक उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। वही इस संबंध में एडीसी राजोरी शेर सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मंजाकोट मे घोषित किए गए सभी गांवों में पर्याप्त मात्रा में राशन व अन्य सामान पहुंचाया गया है। स्टैंडर्ड प्रोसीजर ऑपरेशन के तहत लोगों में वितरित भी किया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि इसके अलावा भी वहां पर स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और किसी प्रकार की कोई दिक्कत लोगों को नहीं आने दी जा रही है। इतना ही नहीं लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक एंबुलेंस को स्टैंडबाई रखा गया है और किसी भी परेशानी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed