{"_id":"ad97d5d52f39f9e272e94392274ba709","slug":"no-ban-on-overloading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजौरी: ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौरी: ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की कमी के चलते ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के पास मैनपावर की कमी है।
विज्ञापन
शहर से पलमा, बीजीएसबी विवि, दरहाल, थन्नामंडी और मंजाकोट आदि मार्गों पर यात्री वाहनों की कमी है। इसके चलते यात्रियों को मजबूर होकर वाहनों के छतों पर बैठ कर या दरवाजों पर खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
शहर से पलमा जाने वाले यात्रियों का कहना है कि जिला प्रशासन को इन मार्गों पर सरकारी वाहनों की लगाना चाहिए। ओवरलोडिंग के लिए राज्य सरकार और प्रशासन ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन
पलमा निवासी सरकारी पीजी कालेज के छात्र हसीब अहमद ने बताया कि वाहनों की कमी के चलते ओवरलोडिंग हो रही है। जैसे तैसे मेटाडोर में चढ़कर नहीं जाया जाए तो कालेज भी नहीं पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के एआरटीओ शम्मी शर्मा का कहना है कि कोई भी ट्रांसपोर्टर इन मार्गों पर बड़े वाहन चलाने के लिए सामने नहीं आ रहा है। अधिक ट्रांसपोर्टर वीडियो कोच या फिर टेंपो चलाते हैं। छोटे मार्गों के लिए मेटाडोर चलाने के लिए कोई तैयार नहीं है।