फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   national conference party celebration

Rajouri News: मियां अल्ताफ की जीत पर नेकां का जश्न

Wed, 05 Jun 2024 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 05 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
national conference party celebration
अनंतनाग राजोरी सीट : नेकां कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, बाजाराें से होते हुए चुनाव कार्यालय पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। अनंतनाग राजोरी सीट से नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी मियां अल्ताफ की जीत पर राजोरी में नेकां ने जश्न मनाया और लड्डू बांटे। नेकां के वरिष्ठ नेता एवं ढांगरी से डीडीसी सदस्य ठाकुर रामेश्वर सिंह की अगुवाई में पहले नेकां कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।

यह रैली राजोरी के विभिन्न बाजारों से होते हुए राजोरी के बेला स्थित नेकां के चुनाव कार्यालय पहुंची। कार्यालय में पहले से पहुंचे अन्य नेकां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में डीजे पर कार्यकर्ताओं ने धमाल मचाई। वहीं, इस दौरान नेकां के युवा कार्यकर्ताओं ने युवा नेकां जिला अध्यक्ष मति मीर की अगुवाई में राजोरी के गुज्जा मंडी, मुख्य बाजार में लड्डू बांटे। कार्यकर्ताओं ने हर दुकान पर पहुंचकर लड्डू बांटे और मियां अल्ताफ को भारी मतों से जीत पर बधाई दी। वहीं इस अवसर पर मियां अल्ताफ को वोट देने वालों के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए डीडीसी अध्यक्ष राजोेरी एडवोकेट नसीम लियाकत, बीडीसी दूंगी खालीद चौधरी, जिला अध्यक्ष नेशनल कांफ्रेंस शिफायत खान और अन्य नेताओं ने कहा कि यह मियां अल्ताफ की जीत नहीं, बल्कि आम मतदाताओं की जीत है। वहीं मियां अल्ताफ की जीत पर राजोेरी के कांग्रेस इकाई में भी खुशी की लहर है। कांग्रेस नेताओं ने नेकां के मियां अल्ताफ की जीत को इंडिया गठबंधन की जीत करार देते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की विचारधारा की जीत है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शब्बीर खान, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता आदि ने कहा कि अब देश की जनता धर्म के नाम पर वोट नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed