{"_id":"6258450495b5a917010384aa","slug":"meeting-rajouri-news-jmu2577899182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था में नागरिक समाज की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था में नागरिक समाज की भूमिका अहम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। जन समस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी और जनता के दरवाजे पर समस्या समाधान के लिए राजोेरी पुलिस ने वीरवार को जिले के दूरदराज खवास क्षेत्र में एक जनसंपर्क बैठक की। एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम ने बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें थाना प्रभारी बुद्धल, प्रभारी पुलिस चौकी खवास, बड़ी संख्या में नागरिक समाज के सदस्य और पंचों व सरपंचों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी राजोेरी मोहम्मद असलम ने कहा कि पुलिस से संबंधित सभी मुद्दों को नोटकर लिया गया है और कम से कम समय में हल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि नागरिक प्रशासन से संबंधित मुद्दों को जिला नागरिक प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि उन मुद्दों का भी समाधान किया जा सके। एसएसपी ने कहा कि खवास तहसील राजोेरी जिले की सुदूर तहसील में से एक है और इस दूरदराज क्षेत्र में इस जनसभा को आयोजित करने का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की स्थानीय आबादी की शिकायतों को उनके दरवाजे पर सुनना है। उन्होंने आगे कि खवास के लोग हमेशा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है और समाज के प्रत्येक नागरिक को इसे नैतिक जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने सिविल सोसाइटी से अपील किया कि वे खवास में पुलिस चौकी के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने में अधिकारियों की मदद करें।