फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

गंणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

विज्ञापन
meeting
सुंदरबनी। गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाए जाने के उद्देश्य से उपजिला प्रशासन सुंदरबनी की ओर से शुक्रवार को एक बैठक हुई। डाकबंगले में एडीसी विनोद कुमार बहनाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सुंदरबनी की तीनों तहसीलों सुंदरबनी, बैरीपतन तथा स्योट के तहसीलदारों तथा सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्य भी शामिल हुए। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की। एडीसी ने कहा कि उपजिला सुंदरबनी का मुख्य समारोह लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा तथा इसके साथ ही तहसील बैरीपतन तथा स्योट में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित होगा। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए तैयारियों में जुट जाएं ताकि समारोह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed