फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Local channels are prevented from spreading news

लोकल चैनलों को खबरें प्रसारित करने से रोका

Thu, 22 Sep 2016 12:49 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Local channels are prevented from spreading news
RAjouri - फोटो : PTI
राजोरी में दो समुदायों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट ने बुधवार को निर्देश जारी कर लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों को अपने हथियार तीन दिन के भीतर नजदीकी थाने में जमा कराने का आदेश दिया है। हालात में सुधार होने पर कर्फ्यू हटा दिया गया है। डीसी के अनुसार जिन भी लोगों ने तीन दिन के भीतर अपने हथियार थाने में जमा नहीं करवाएं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी साथ ही उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

एक अन्य आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने लोकल केबल टीवी चैनल पर खबरें प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाया है।
डीसी ने कहा है कि जब तक दूसरा आदेश नहीं आता किसी भी प्रकार की लोकल न्यूज किसी भी लोकल केबल चैनल पर प्रसारित नहीं की जाएगी।
  वहीं सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन ने कुछ लोगों पर पीएसए लगाने की कवायद भी शुरू कर दी है।
बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के उन लोगों की पहचान की जा रही है, जो राजोरी उपद्रव में शामिल थे। जल्द ही ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उन पर पीएसए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed