फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

राजोरी में मिला शैल, सेना ने किया नष्ट

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी राजोरी को दहलाने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। रविवार को नौशेरा के नोनियाल में मोर्टार शैल मिलने से सनसनी फैल गई। समय रहते इसका पता चलने पर सेना ने शैल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विस्फोट से नष्ट कर दिया। इस बीच बम मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में फिर दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि शैल में यदि विस्फोट हो जाता तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं बम मिलने के बाद से ही सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दिन भर इलाके को खंगालने पर भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पिछले साल भी राजोरी के खांडली स्थित भाजपा नेता जसवीर सिंह के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ था, जिसमें भाजपा नेता के 3 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई थी और परिवार के आठ अन्य लोग घायल हुए थे। ग्रेनेड हमले के आरोपियों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

---
एक माह में हो चुके हैं चार धमाके
राजोरी की कोटरंका सब डिवीजन में अलग-अलग इलाकों में पिछले एक माह में चार धमाके हो चुके हैं। इनमें यूपी निवासी दंपती सहित चार लोग घायल हो चुके हैं। 17 अप्रैल को राजोरी शहर से सटे गुरदन बाला इलाके में सेना के कैंप के पास एक आईईडी मिली थी, जिसे विस्फोट से पहले सेना ने निष्क्रिय कर दिया था। 20 अप्रैल को कोटरंका के जगलानू इलाके में झुग्गियों में रह रहे लोगों को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया गया। इस घटना में यूपी के दंपती घायल हो गए थे। 24 अप्रैल को भी कोटरंका के शाहपुर गांव में एक विवाह के दौरान विस्फोट कर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने का प्रयास किया गया था। इस घटना में टेंट हाउस में काम करने वाले 2 लोग घायल हुए थे। वहीं 26 मार्च को कोटरंका के पुलिस थाने के पास टाइमर डिवाइस से दो विस्फोट किए गए थे। इन घटनाओं के क्रम ने सुरक्षा एजेंसियाें के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed