फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

दोनों जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद सेना को सौंपा

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। जिले के हंजन वली स्थित अग्रिम पोस्ट पर वीरवार को दुर्घटनावश हुई गोलाबारी में सेना के दो जवानों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सेना के दोनों जवानों के शवोें को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी राजोरी लाया गया। जहां डॉक्टरों के एक विशेष बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया और पुलिस ने अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शवों को सेना के हवाले कर दिया। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल तो पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत यानि की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। रेजिमेंट के अन्य जवानों से पूछताछ का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद भी की जाएगी। सेना ने दोनों शवों को पैतृक घर भेज दिया और अपने स्तर पर भी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार शाम को सेना की 14 पंजाब रेजिमेंट के जवान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी सरबजीत सिंह और पंजाब के पटियाला निवासी नवराज सिंह की मौत दुर्घटनावश हुई गोलाबारी में हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों जवानों में आपस में किसी बात कोे लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गोली मार दी, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक सेना या पुलिस ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed