{"_id":"6064e75f8ebc3ec8967e0de4","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-jmu2324724159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच या पंच हाजिरी सत्यापित करेंगे तो 9 स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों को मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच या पंच हाजिरी सत्यापित करेंगे तो 9 स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों को मिलेगा वेतन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कंडी ब्लॉक के 9 स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों को अब वेतन तब ही जारी होगा, जब वे अपनी हाजिरी पंच, सरपंच से विधिवत रूप से सत्यापित कराएंगे। कंडी ब्लॉक के दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बीएमओ ने यह कड़ा कदम उठाया है। इस संबंधी बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक ने सर्कुलर जारी कर दिया है। यह फैसला स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
कोटरंका उप-जिले के खा गांव के खारसु पंचायत घर में आयोजित सार्वजनिक दरबार के दौरान लोगों ने डीडीसी को बताया था कि कंथोल गांव में स्वास्थ्य केंद्र अकसर बंद रहता है। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का भी यही हाल है। डीडीसी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किये थे कि दूर दराज के केंद्रों मे तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर नकेल कसी जाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। डीडीसी के निर्देश पर बीएमओ ने सर्कुलर जारी किया है।
इसके अलावा बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक ने मलेरिया, कुष्ठ रोग आदि से जुड़े फील्ड स्टाफ को भी निर्देश दिया है कि वे स्वास्थ्य संस्थान के संबंधित प्रभारी और उनके क्षेत्र के सरपंच, पंचों द्वारा विधिवत रूप से सत्यापित अपनी मासिक उपस्थिति दर्ज करें, ताकि उनको समय पर वेतन मिल सके। बाकी के आठ स्वास्थ्य केंद्र खा, अप्पर कंडी , धेवान, बडाल , तरगाईं, हुब्बी कल्लर, कंदरा और सांकरी जैसे गांवों में स्थित हैं।