फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: उपमुख्यमंत्री ने बरोही दरबार में टेका माथा, लोगों व अधिकारियों से किया संवाद

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी के थन्नामंडी और कालाकोट में विकास कार्यों व जनसेवाओं की डिप्टी सीएम ने की समीक्षाफोटो स्
राजोरी के थन्नामंडी और कालाकोट में विकास कार्यों व जनसेवाओं की डिप्टी सीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने राजोेरी जिले के थन्नामंडी और कालाकोट क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों तथा जनसेवा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मांगों की जानकारी ली।
कालाकोट जाते समय उपमुख्यमंत्री ने सुंदरबनी में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक लोगों को प्रभावी ढंग से मिल सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जनसेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने उप-जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अस्पताल में चल रहे मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उपमुख्यमंत्री कालाकोट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बरोही दरबार में माथा टेककर प्रदेश में शांति, भाईचारे और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह समाज को जोड़ने का कार्य करती है। कालाकोट में उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं के साथ बातचीत भी की। इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया।

डाक बंगला कालाकोट में आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों और आम लोगों के साथ चल रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह बने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास को गति देने, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed