{"_id":"69dc04b2a656f0f5aa0f39b3","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106992-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 11 घायल, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 11 घायल, चार गंभीर
विज्ञापन
राजोरी। नारला गांव में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। टेम्पो ट्रैवलर का चालक अचानक मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जीएमसी राजोरी रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि हादसा पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद 4 गंभीर रूप से घायल महिलाओं शकीला बेगम, अरशद बेगम, वजीरा बेगम और रूबिया कौसर को कोटरंका के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसी राजोरी रेफर किए जाने का पता चला है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।