{"_id":"69d2c8642b6eae1c310993a5","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106942-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी के खवास में पहला एटीएम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी के खवास में पहला एटीएम स्थापित
विज्ञापन
खवास में पहला एटीएम स्थापित करने के दौरान अधिकारी।
- फोटो : rajori news
राजोरी। दूरदराज के क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में खवास ब्लॉक में पहला एटीएम उपायुक्त राजोरी अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में स्थापित किया गया है। खवास में जम्मू-कश्मीर बैंक के नए एटीएम का उद्घाटन रविवार को नीति आयोग के उप सलाहकार डॉ. मुनी राजू एसबी की तरफ से किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए अधिकारी ने दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने के लिए जिला प्रशासन राजोरी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल वित्तीय पहुंच और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी यात्रा के दौरान डॉ. मुनी राजू एसबी ने उप जिला अस्पताल खवास का निरीक्षण किया और जनता के लिए उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।
उन्होंने विभिन्न खंडों के कामकाज का आकलन किया और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवाओं और बेहतर सेवा वितरण की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विभिन्न संकेतकों की संतृप्ति की समीक्षा की और निर्धारित समय सीमा के भीतर वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए केंद्रित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर एडीडीसी राजोरी मलिकजादा शेराज उल हक, एडीसी कोटरंका दिलमीर और क्षेत्रीय अधिकारी शामिल थे।