{"_id":"69d179b3804bc3de8d0f50d3","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106937-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: बस कंडक्टर के अपहरण से भड़के लोगों ने आठ घंटे जाम रखी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: बस कंडक्टर के अपहरण से भड़के लोगों ने आठ घंटे जाम रखी रोड
विज्ञापन
मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : rajori news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। निजी बस कंडक्टर के अपहरण की खबर के बाद कालाकोट क्षेत्र में तनाव फैल गया। परिजनों के अनुसार आफताब खान बस में कंडक्टर है। शुक्रवार को जम्मू की ओर जाते समय कार सवार 4 नकाबपोश लोगों ने बस को रोका और जरबन उसे साथ ले गए। घटना के विरोध में परिवार और ग्रामीणों ने कालाकोट-सियोट रोड को शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के गहन जांच के आश्वासन पर धरना उठाया।
बस कंडक्टर की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके बेटे ने किसी तरह से फोन पर सम्पर्क कर उन्हें बताया कि कुछ नकाबपोश लोग उसे मारपीट कर कहीं ले जा रहे हैं। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया और अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ है। इस हादसे से परिवार के सदस्यों और सहयोगियों में गंभीर चिंता पैदा हो गई।
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यस्त कालाकोट-सियोट रोड को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जाम किए रखा। विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों के फंसने से यातायात में बड़ी बाधा उत्पन्न हुई। प्रदर्शनकारियों ने लापता कंडक्टर की सुरक्षित वापसी और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंचे धर्मसाल पुलिस थाने के एसएचओ विक्रम सिंह और तहसीलदार कालाकोट मानिक सिंह राठौर ने मौक़े पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। उन्हें आश्वासन दिया कि मामला अखनूर पुलिस थाने का है और वहां मामला दर्ज कर एक गहन जांच शुरू कर दी गई है। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना हटा लिया गया।